पर्यावरण संरक्षण के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पौधरोपण के साथ चलाया गया सदस्यता अभियान

सोनभद्र नगर के न्यू कॉलोनी हरदा बाबा मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि गीता शाक्य राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के दिशा निर्देश पर सोनभद्र नगर में न्यू कॉलोनी हरदा बाबा मंदिर परिसर में पौधरोपण करते हुए भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दौरान श्रीमती सिंह ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को बहुत रोपण करना अनिवार्य है जिसके लिए हम सब लोग संकल्प प्ले की हर व्यक्ति हर घर एक पौधारोपण करें जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित बना रहे।

वही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने बताया कि भाजपा महापर्व सदस्यता अभियान में एक दर्जन लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा संगठन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से भी आप सदस्यता ले सकते हैं उसके उपरांत आपको भाजपा सदस्य होने का कार्ड उपलब्ध हो जाएगा।

इस मौके पर रितु अग्रहरि, शकुंतला सिंह ,श्रेया पाण्डेय, दिव्या , रुबी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?