Trending News
पीएलवी ने कानून की जानकारी दी, कम उम्र में शादी पर दो साल तक की सजा और एक लाख रुपए तक जुर्मानानौगढ़ के स्कूल में छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया, संविधान ज्ञान प्रतियोगिता में अंकित राज प्रथम, चंदौली के अमदहां चरनपुर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम नौगढ़ के जमसोत और सेमरसाधोपुर पहुंचे CO देवेंद्र कुमार और थाना प्रभारी, चुनाव से पहले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया सदर ब्लॉक सभागार में मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत सहकारिता गोष्ठी का हुआ आयोजन चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 15 बच्चों को मिला पुरस्कार मातृत्व अवकाश सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार, 1 दिसंबर से प्रदेशव्यापी बहिष्कार की चेतावनी

अज्ञात वाहन के धक्के से 12 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र के उमरिया अयोध्याप्राद गांव के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से चोटिल 12 वर्षीय किशोर की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत होने से परिजनों में मचा कोहराम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उखदंड बिरोहिया गांव निवासी
सियाराम मौर्य का 12 वर्षीय पुत्र हमराज प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे साइकिल पर सवार होकर उमरिया अयोध्या प्रसाद ट्यूशन पढ़ने जा रहा था अयोध्या प्रसाद गांव स्थित अमरनाथ पाल के घर के पास पंहुचा था की उमरिया की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से चोटिल लहुलूहान हाल में सड़क पर तड़प रहे किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से दाढ़ीराम स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।  बृहस्पतिवार की रात भर गांव में उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने शुक्रवार की सुबह ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर से प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान शनिवार की भोर में हमराज की मौत हो गई।  

वही बालक की मौत के बाद परिजन शव लेकर मड़िहान थाने पंहुचे पिता सियाराम मौर्य की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?