निरंकारी मिशन मानवता पर विश्वास रखता है:छोटेलाल खरवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

संत निरंकारी मिशन का विशाल सत्संग कार्यक्रम संपन्न

सोनभद्र। संत निरंकारी मिशन का एक विशाल सत्संग कार्यक्रम मधुपुर सब्जी मंडी परिसर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया जो रॉबर्ट्सगंज, करमा, मधुपुर, बरसोत आदि क्षेत्रों श्रद्धालु आए थे।
सत्संग की अध्यक्षता मुख्य विचारक संत निरंकारी मिशन के वर्तमान जोनल इंचार्च वाराणसी पूज्य सिद्धार्थ शंकर जी ने की। अपने प्रवचन में, उन्होंने मानवता की एकता, निःस्वार्थ सेवा के महत्व और ईश्वर के साथ आध्यात्मिक संबंध स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


सत्संग में मुख्य अतिथि जिले के सांसद छोटेलाल खरवार की गरिमामय उपस्थिति रही। जिन्होंने बताया आज सर्वधर्म समभाव पर आधारित निरंकारी मिशन हर जाति,धर्म को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है। कई अन्य सम्मानित वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए, जिनमें शामिल थे। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा निरंकारी मिशन मानवता पर विश्वास रखता है और सभी मनुष्यों का आदर करता है। वे मानते हैं कि सभी मनुष्य एक ही परिवार के सदस्य हैं और उन्हें आपस में प्रेम और सहानुभूति दिखानी चाहिए।

निरंकारी ब्रांच मुखी राजेश्वर सिंहने कहा निरंकारी मिशन मानवता पर विश्वास रखता है और सभी मनुष्यों का आदर करता है। वे मानते हैं कि सभी मनुष्य एक ही परिवार के सदस्य हैं और उन्हें आपस में प्रेम और सहानुभूति दिखानी चाहिए। निरंकारी मिशन मानता है कि केवल एक ईश्वर है जो सभी धर्मों और सभी मनुष्यों का पालनकर्ता है। उनके अनुसार धर्म केवल मार्ग हैं, गंतव्य एक ही है। सभी धर्मों की समानता: निरंकारी मिशन सभी धर्मों का सम्मान करता है और उनके बीच कोई भेदभाव नहीं मानता है। वे मानते हैं कि सभी धर्म शांति और प्रेम का संदेश देते हैं और उनमें कोई विरोध नहीं है।

क्षेत्रीय संचालन राधेश्याम ने कहा सभी धर्मों की समानता: निरंकारी मिशन सभी धर्मों का सम्मान करता है और उनके बीच कोई भेदभाव नहीं मानता है। वे मानते हैं कि सभी धर्म शांति और प्रेम का संदेश देते हैं और उनमें कोई विरोध नहीं है।


वक्ताओं ने गीत, भजन और विचारो के माध्यम से अपनी भावनाएं रखी जैसे आध्यात्मिकता की भूमिका, वर्तमान समय में शांति और सद्भाव की आवश्यकता और संत निरंकारी मिशन के मानवीय कार्य। सत्संग में निरंकारी बहनों द्वारा संगीत की प्रस्तुतियाँ भी शामिल थीं, जिसने वातावरण को आध्यात्मिकता से भर दिया।


संत निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना 1929 में बाबा बूटा सिंह ने की थी। मिशन का उद्देश्य मानवता में आध्यात्मिक जागृति को बढ़ावा देना और एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में नंदू प्रसाद, सुलोचना, योगेंद्र केशरी, रमेश गौतम, लावेदीलाल,सुरेंद्र, संगीता, डॉ एम पी आजाद आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?