
कहीं गिरा पेड़, तो कहीं गिरे कच्चे मकान,जल जमाव से हो रही परेशान।
रिपोर्टर वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज (सोनभद्र) । 36 घंटे लगातार बारिश से मक्के की फसलें बर्बाद हुआ वहीं बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से कई लोंगो के कच्चे घर ढह गए हैं। वहीं बिजली के पोल और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित और बिजली आपूर्ति ठप हो चुका है।

लगातार बारिश होने से लोग घरों में है जरूरत पर ही लोग मुश्किल से घर से निकल रहे हैं। वहीं बारिश से रात्रि को मुडीसेमर पंचायत निवासी दानी कुशवाहा पुत्र जोगी कुशवाहा, मटुकी कुशवाहा पुत्र महनग कुशवाहा, शम्भू पासवान पुत्र स्व.गंगा पासवान, सोबनाथ पासवान पुत्र स्व.गंगा पासवान, अरबिंद पासवान पुत्र कन्हैया पासवान का मकान बारिश में ढह गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजु यादव को दी। वहीं धरतीडोलवा में भी जौतरी देवी पत्नी जवाहिर पासवान, मानिक चंद का कच्चा मकान में क्षतिग्रस्त हुई है,

मक्का की खेती भी बर्बाद हो गयी है अन्य जगहों में स्थिति ऐसी है। मुडीसेमर धुमा रोड में जल जमाव से राहगिर परेशान है वहीं एन0 एच0 मार्ग पर काली मंदिर के पास गढ्ढा होने और पानी भरने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।







