मासूम से गांव के ही अधेड़ राज मिस्त्री ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पिन्टू अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के एक गांव की 8 वर्षीय मासूम के साथ उसी गांव के ही एक राजमिस्त्री ने हैवानियत किया। मामला तब सामने आया जब मासूम बच्ची ने माता-पिता को अपने साथ हुए दरिंदगी के बारे में बताया। घटना के बारे में सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए। घटना से व्यथित माता-पिता थाने पहुंच गए और प्रभारी निरीक्षक को पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया व लिखित तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हए सुसंगत धराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।

आई नजर डालते हैं पूरे घटनाक्रम पर

1 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चार की 8 वर्षीय छात्रा अपने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे गांव के अन्य बच्चों के साथ दोपहर करीब 2 से 3 बजे खेल रही थी इसी बीच गांव के ही 48 वर्षीय राज मिस्त्री ने उसे मासूम को बहला फुसला कर अपने चाचा के एक जीर्ण शीर्ण घर में ले गया तथा उसके साथ दरिंदगी करने लगा तभी बच्ची चिल्लाने लगी जिसके बाद उस व्यक्ति ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई होश में आने के बाद किसी तरह वह घर पहुंची और रो-रो कर अपने माता-पिता से अपने साथ हुए हैवानियत की दस्तान बताने लगी। यह सुन माता-पिता अवाक रह गए।

पिता ने कहा साहब मेरी लड़की के साथ दरिंदगी हुआ है न्याय दिलाइए

1सितंबर की शाम कोतवाली पहुंचे मासूम के पिता ने प्रभारी कोतवाल के पास जाकर बोला ,,,, साहब मेरी बच्ची के साथ दरिंदगी हुआ है न्याय दिलाइए,,, यह सुन प्रभार पर बैठे उप निरीक्षक मक्खन राम ने उक्त व्यक्ति के पूरे बात को सुना और बिना समय गवाए उसके द्वारा दिए तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है

पुलिस ने बताया आरोपी को कर लिया गया है गिरफ्तार

पुलिस उपाधिक्षक प्रदीप सिंह चन्देल ने बताया की प्रकरण संज्ञान में आते ही 2सितंबर को तहरीर के आधार पर आरोपी रामखेलावन के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 351(3) और पाक्सो एक्ट की धारा 5एम और 6 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।
आज उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?