ब्लाक प्रमुख ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए वितरित किये झंडा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

फहरेगा हर घर तिरंगा तो बढ़ेगी देश की शान : अजीत रावत

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को महापुरुषों की प्रतिमा का सफाई कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा ब्लाक परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

सदर ब्लाक के बीडीसी सदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने तिरंगा भी वितरित किया गया। वही मुख्य अतिथि ने घर घर जाकर तिरंगा वितरण किया और सभी से अपने घरो पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया।

श्री रावत ने कहा कि हम सभी को आजादी के महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाना है। 11 अगस्त से चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली जुलुस, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों को माल्यार्पण जैसे विभिन्न कार्यक्रम जनपद के सभी विधानसभाओं मे लगातार किया जा रहा है।

इस दौरान पारस भारती, एडीओ आईएसबी अनिल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव, सुधीर श्रीवास्तव ,अमन वर्मा सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि मौर्य , शैलेश त्रिपाठी , रवि कनौजिया, संजय सिंह , अमित कुमार , संजय कुमार , कमलेश भारती आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?