रिजर्व पुलिस लाइन सोनभद्र को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र को मिला ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र-

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के लीड ऑडीटर द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया प्रमाण पत्र

पुलिस लाइन चुर्क ISO के मानकों पर उतरा खरा-

सोनभद्र। जनपद की पुलिस लाइन को बेहतर प्रबन्धन, प्रशिक्षण, सेवाओं व सुविधाओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र आज अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के लीड ऑडिटर रमेश चन्द्र राय द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह को सौपा गया। मिला है ।

रमेश चन्द्र राय लीड ऑडीटर, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के द्वारा यह प्रमाण पत्र डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), संजीव कटियार क्षेत्राधिकारी सदर व मोहम्मद नदीम प्रतिसार निरीक्षक को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

पुलिस लाइन में शारीरिक फिटनेस के लिए जिम, खेल परिसर, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, प्रशिक्षण ग्राउंड, वर्दी स्टोर, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, जनरल डायरी कार्यालय, गणना कार्यालय की सेवायें प्रदान करना व पुलिस कर्मियों के रहने के साफ सुन्दर व मूलभूत सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरकों का मूल्यांकन ISO की टीम द्वारा किया गया तत्पश्चात ISO के मानकों के अनुरूप पाया गया जिस पर पुलिस लाइन चुर्क को ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में वार्ता कर इस बात की जानकारी दी कि पुलिस लाइन सोनभद्र को ISO-9001:2015 का प्रमाण पत्र मिला है। आईएसओ की टीम ने निरीक्षण के बाद मानकों पर खरा उतरने पर उसे प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

श्री सिंह ने बताया कि आईएसओ का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में है। यह संगठन विभिन्न मानकों के अनुरूप किसी निकाय की विशिष्ट विशेषताओं का आंकलन करती है। आईएसओ की टीम ने पुलिस लाइन पहुँचकर निरीक्षण किया था। यहाँ अच्छी सुविधाओं को देखते हुए पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?