नगर में जल जमाव की समस्या को लेकर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय की अध्यक्षता मे नगर पालिका परिक्षेत्र मे हो रहे जल जमाव को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा।


यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने कहा कि सरकार की तमाम कोशिशो और दावो के बावजूद नगर पालिका परिषद सोनभद्र मे कई वार्डो मे गंदे जल जमाव के कारण रहवासियों का जीवन नरकीय बना हुआ है। नगर के नई बस्ती वार्ड में लगातार जल जमाव के कारण घरो की दीवार भी जर्ज़र और गिरने की हालत मे है। इसी तरह अम्बेडकर नगर, न्यू कालोनी मे भी जगह जगह जल जमाव है, नगर परिक्षेत्र मे बने ओवरब्रिज के नीचे जगह जगह पानी लगने से रहवासियों को दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है।


नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रम्ह ने कहा जल जमाव के कारण बीमारियां न बढे जल्द से जल्द गंदे स्थानों पर दवाओं का छिड़काव  कराया जाय।


कार्यक्रम मे उपस्थिति जिला उपाध्यक्ष सुशील राय, जिला सचिव आदिल अंसारी, नितीश पटेल, नगर अध्यक्ष वारिस शेरा, अनस, समीर, कलीम, पप्पू,समीम, अन्नू, समर, गोलू, डब्बल, फहीम आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?