भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय हस्त करघा दिवस पर कारीगर को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में ओबरा विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्त्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के मार्ग दर्शन में इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में होगा, जिसमे महिला मोर्चा की सभी बहनों को भी सहयोग करना है। इसके साथ ही 12,13 व 14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम महिला मोर्चा की सभी बहनों को करना है। वही 13-14 अगस्त भारत माता के वीर सपूतों व महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करना है।

इसके साथ ही 13, 14, 15 अगस्त तक महिला मोर्चा की सभी बहनें जन-जन से संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगीं। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनसे ध्वजारोहण कराना है ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रहें।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्ण मानव विस्थापना एवं मजबूरी में पलायन एवं विभाजन के काले अध्याय में मारे गये लाखो लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस अवसर पर सभी बड़े महानगरों में एक प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन करना है। जिसमें महिला मोर्चा की सभी बहनों की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर मौन जूलूस निकाल कर कार्यक्रम का समापन करना है।

15 अगस्त को सभी सरकारी व  शैक्षणिक संस्थानों आदि स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना है। प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम के समन्वय की दृष्टि से हर घर तिरंगा अभियान की प्रदेश टोली की संयोजक- डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री, सह- समन्वयक- डॉ. ममता पांडे, प्रदेश मंत्री आदि लोग मौजूद रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1548
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?