छः दिवसीय बैम्बू क्राफ्ट प्रशिक्षण का वृक्षारोपण के साथ हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद मे ग्राम्य पर्यटन के लिए चयनित ग्राम मरकुड़ी मे ग्राम्य पर्यटन परामर्श संस्था संकल्प एनजीओ द्वारा ग्रामीण महिलाओ एवं पुरुषो को 6 दिवसीय बैम्बू क्राफ्ट प्रशिक्षण का आयोजन 6 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। जिला गंगा समिति के कार्यक्रम अधिकारी (नमामि गंगे) महेंद्र कुमार गौतम के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम  के प्रथम दिवस पर महिलाओ को अजीविका वृद्धि हेतु बास से बने उत्पादों को बनाने व उसे पर्यटको  को बेचकर अपनी आजिविका वृद्धि करने हेतु प्रेरित किया।

पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु शपथ दिलाई गयी व एक पेड़ माँ के नाम स्लोगन के साथ पंचायत भवन मरकुड़ी, विकास खंड नगवा मे महिलाओ के साथ वृक्षारोपण किया।

महेंद्र गौतम  ने गाँव को पर्यटन के रूप मे विकसित करने व पर्यावरण, नदी एवं जल संरक्षण हेतु आम ग्रामीणो को वर्षा जल संचयन करने व प्लास्टिक मुक्त गाँव बनाने की अपील।

इस मौके पर सतपाल, वन दरोगा (चुर्क रेंज) ग्राम प्रधान मनोज, गंगा वालंटियर, अभिषेक यादव के साथ समूह की महिलाये व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?