पानी पीने के बहाने घर मे घुसे बदमाश, अकेली महिला को बंधक बना किया लूटपाट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जावेद

जौनपुर। जनपद में शाहगंज थाना क्षेत्र के छताई कला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब घर में अकेली रह रही महिला के साथ नकाबपोश बदमाशों ने असलहा के बल पर बंधक बना कर लूट की घटना को दे दिया अंजाम । घटना की खबर फैलते ही लोग हस्तप्रभ रह गए। पीड़ित महिला निर्मला सिंह ने बताया कि घर में अकेली थी उसी वक्त दो युवक आए और पानी पीने के लिए पानी मांगा पानी और मीठा लेकर मैं आई तो वह नही पिए और वापस चले गए कुछ देर में दोबारा आए और फिर पानी मांगा जैसे ही मैं पानी लेने के लिए अंदर गई वह लोग भी मेरे पीछे-पीछे आ गए और मुझे पकड़ लिया। मैंने उनसे खुद को छुड़ाने का बहुत प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो पाई शोर मचाने पर मेरे मुंह में कपड़ा ठूस दिया और किचन में ले जाकर बंद कर दिया । मेरे हाथों में पहने सोने के कंगन और कानों में सोने के कुंडल छीन लिया । घर से जाते वक्त बहु के घर में रखे जेवरात व घर के बाहर खड़ी बाइक को नकाबपोश बदमाश लेकर फरार हो गए।


घटना की सूचना लोगो तक पहुंची तो इलाके में हड़कंप मच गया । परिवार के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुड़ गई। क्षेत्राधिकार शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ,  मोटरसाइकिल बरामद हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

वारदात हो जाने के बाद पुलिस अब आरोपियों को शीघ्र पकड़े जाने की बात कर रही हैं । परंतु दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग काफी सहमे हुए हैं । लोग पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?