जन जागरूकता से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पूरा होगा: अजय शेखर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा (8115577137)

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण के लिए सदर तहसील क्षेत्र के करकी ग्राम पंचायत के बसदेवा स्थित आश्रम पर पौध रोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय शेखर एवं सेवानिवृत्ति उप बेसिक शिक्षा अधिकारी राम श्रृंगार मिश्रा द्वारा फलदार पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि ने कहा कि पेड़ो की संख्या तेजी से घट रही है और तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। इस वर्ष गर्मी में दिल्ली में 53 डिग्री से भी ऊपर तापमान देखने को मिला जो अच्छा संकेत नहीं है। यदि हम सभी लोगों ने अभी नहीं चेता तो आने वाला समय बहुत ही भयावह होगा। इस गंभीर विषय पर हम सभी को सोचना चाहिए और कम से कम हर मानसून में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

वही सक्षम संगठन के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष नारायण सिंह एंव शिक्षाविद कृष्ण कांत त्रिपाठी ने कहा की निश्चय ही यह एक सराहनी पहल है जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने परिवार जनों के नाम पर हर मानसून कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।जो कल एक बड़े पेड़ का रूप ले सके और हमें ऑक्सीजन और छांव दे सके। वही कार्यक्रम के आयोजक देवेश मिश्रा गुरुजी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया और जनपद वासियों से इस मानसून अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।

उक्त अवसर पर समाजसेवी हेमराज पाण्डेय,सीपी पटेल समते कई गणमान्य उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?