एमडीएम का खाद्यान्न बेचने वाले प्रधानाध्यापक पर नही दर्ज हुआ एफआईआर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

दो मैजिक पर लदे 37 कुन्तल एमडीएम खाद्यान ग्रामीणों ने पकड़ा


मिर्जापुर। जनपद में विकास खण्ड पटेहरा कला के पियूरी कम्पोजिट विद्यालय में एमडीएम खाद्यान्न मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बावजूद भी प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज नही हुआ। इस सम्बंध में बीईओ ने बताया कि ग्राम प्रधान से वार्ता करने के बाद प्रधानाध्यापक पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।


बताते चले कि पीयूरी कम्पोजिट विद्यालय पर नौनिहालों के लिए आए एमडीएम खाद्यान्न को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कोटेदार के यहां से दो मैजिक पर 37 कुंतल खाद्यान्न उठाकर शनिवार को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया। 

वही उच्चाधिकारियों व पुलिस तक मामले की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने वाहन पर लदे नौनिहालों के निवाले को सड़क किनारे एक मकान में उतरवा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक व प्रधानाध्यापक को पूछताछ के लिए थाने ले गयी जहां पूछताछ के आठ घंटे बाद छोड़ दिया और जांच शिक्षा विभाग के अधिकारी ने किया। 

इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी डीसी एमडीएम रविन्द्र मिश्रा और खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो कोटेदार के रजिस्टर में बैक डेट में हस्ताक्षर बनाकर खाद्यान्न उठाया गया था और उसे कहीं अन्यत्र जगह ले जाया जा रहा था जिसकी रिपोर्ट जांच अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया। 

वही ग्रामीणों ने दोषी अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सोमवार को सैकड़ो की संख्या में अभिभावक व ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव किया। इसकी सूचना मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने तत्काल प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार को प्रधानाध्यापक पर मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिए।

वही निर्देश के तीन दिन गुजरने के बाद भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया की बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर ग्राम प्रधान से बात कर मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?