वृक्षारोपण अभियान की तैयारी का मुख्यमंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष से जाना हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दी जानकारी

बताया विंध्य धाम में रखा जा रहा विशेष ध्यान, कार्यकर्ता अभियान पूरा करने में जुटे हैं

मिर्जापुर। प्रदेश में पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं निगरानी कर रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के निगम,निकायों एवं पंचायत के अध्यक्ष, अधिकारियों, सभासद के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अभियान का हाल जाना। 

इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी से भी वार्ता किया। सूबे के मुखिया ने नपाध्यक्ष से विभाग को मिले तीस हजार से अधिक के लक्ष्य के पौधारोपण को याद दिलाया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया की नगर के सामाजिक, व्यापारिक संगठनों एवं जन सहयोग से पौधारोपण अभियान को सफल बनाएंगे। विंध्य कॉरिडोर से लगने वाले वार्डो विंध्याचल, कंतित, शिवपुर में विशेष अभियान चलाया जायेगा।इसके साथ ही गंगा नदी के किनारे घाटों व पार्कों में भी पौधारोपण किया जायेगा।

कई मौके पर नगर के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया है। पिछले साल भी नगर पालिका द्वारा सफलतापूर्वक पौधरोपण किया गया था।

बताया कि नगर में प्रतिदिन पौधरोपण करने वाले ग्रीन गुरु को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

नपाध्यक्ष ने अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता का सहयोग मांगा। कहा कि नगर के लोग एक पेड़ मां के नाम लगाए। इसके साथ ही अपने किसी प्रिय के नाम भी पेड़ लगा कर उसकी सुरक्षा भी करें।

उन्होंने सागौन, नीम, बरगद, पीपल,आम, कनेर, सहजन, पाकड़ आदि पेड़ लगाने का आह्वान किया। नगर पालिका द्वारा टांडा जलाशय, लंका की पहाड़ी, रामपुर मड़वा, नगर के विभिन्न पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया जायेगा। जिससे इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल,अजय मोदनवाल, शशिधर साहू, शिवम कुमार, विकास यादव एवं धीरज सोनकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?