जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक सिचाई डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के वाराणसी मण्डल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य एवं वरिष्ठ नेता डा0 भागीरथी सिंह मौर्य* ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में सम्लित होकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए और जो सक्रिय सदस्य होगा वही ब्यक्ति पार्टी में पदाधिकारी बनने की योग्यता रखता है । मण्डल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा ने कहा जन अधिकार पार्टी पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लङेगी जिसकी तैयारी में पदाधिकारी / कार्यकर्ता अभी से लग जाए । जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि प्रत्येक माह के दिनांक 07 ता0 को विधानसभा घोरावल, दिनांक 08 ता0 को विधानसभा रॉबर्ट्सगंज, दिनांक 09 ता0 को विधानसभा ओबरा एवं दिनांक 10 ता0 को विधानसभा दुद्धी की मासिक बैठक होगी जिसमें विधानसभा के सभी पदाधिकारियों एवं उस विधानसभा में रहने वाले जिला कमेटी के पदाधिकारीयो की उपस्थिति अनिवार्य होगी । बैठक में मंगला प्रसाद मौर्य, डा0 विनोद कुमार, मनोज कुमार मौर्य, तेजबली चन्द्रवंशी, रामनारायण प्रजापति, डा0 रामराज विंद, लक्ष्मण सिंह, गुलाब मौर्य, डा0 जय सिंह, अभय कुमार, सहित दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?