मतदान के 48 घण्टे पहले बन्द होंगी शराब की दुकानें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा(8115577137)

घोरावल और ओबरा विधानसभा क्षेत्र 30 मई को शाम 06 से 01जून को शाम 06 बजे तक

रावर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 30 मई को सांय04 बजे से 01 जून को सांय04 बजे तक बंद रहेंगी

04 जून को मतगणना के दिन भी बंद रहेंगी शराब की दुकानें

सोनभद्र। लोकसभा सामान्य निर्वाचन तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 403-दुद्धी के उप निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में मतदान एवं मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद-सोनभद्र की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडलशाप, भांग, ताड़ी की फुटकर थोक अनुज्ञापनों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 403-दुद्धी के उप निर्वाचन हेतु नियत मतदान 01 जून दिन शनिवार को मतदान समाप्ति के लिए नियत समय अपरान्ह 6.000 बजे से 48 घण्टा पूर्व अर्थात 30 मई,2024 को समय साथ 6.00 बजे से मतदान 01 जून को मतदान समाप्ति जो बाद में सम्पादित हो तक एवं मतगणना 04 जून को बन्द रहेंगी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-400 घोरावल व 402 ओबरा (अ.ज.जा.) में मतदान दिवस 01 जून को मतदान समाप्ति के लिए नियत समय अपरान्ह 6 बजे से 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई को समय अपरान्ह 6 बजे से गतदान दिवस 01 जून को मतदान समाप्ति (जो बाद में सम्पादित हो) तक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-400 घोरावल व 402 ओबरा (अ.ज.जा.) के अन्तर्गत स्वीकृत/संचालित आबकारी की सभी दुकानें बन्द रहेंगी।

इसी प्रकार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-401-राबर्टसगंज व 403-दुद्धी (अ.ज. आ.) में मतदान दिवस 01 जून को मतदान समाप्ति के लिए नियत समय अपरान्ह 04.00 बजे से 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई को समय अपरान्ह 4.00 बजे से मतदान दिवस 01 जून को मतदान समाप्ति (जो बाद में सम्पादित हो) तक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-401-राबर्टसगंज व 403-दुद्धी (अ.ज.आ.) के अन्तर्गत स्वीकृत/संचालित आबकारी की सभी दुकानें बन्द रहेंगी, मतगणना 04 जून को बन्दी पूर्व में निर्गत आदेश 07 मई की भांति दिये गये नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?