अमित मिश्रा
सोनभद्र। एफएसटी टीम व थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये बरामद कर सीज किया गया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देश पर अन्तर्राज्यीय व अन्तर्जनपदीय बार्डर पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस व एफएसटी टीम द्वारा तेलगवां बार्डर पर चेकिंग के दौरान आज आनंद केशरी निवासी अनपरा के पास से एक लाख रुपये बरामद कर सीज किया गया।







