पति-पत्नी के विवाद को काउंसिलिंग करके महिला थानाध्यक्ष ने सुलझाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

6 दम्पत्ति पुनः साथ रहने के लिये हुए राजी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत आज महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुनते हुए ,उनकी काउंसिलिंग कर सुलझाया, जिससे 06 दम्पत्तियों ने राजी- खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर चले गए। इसके अतिरिक्त दो प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई है। 

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।  जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?