ग्रापए के जिलाध्यक्ष बनाये गए डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में प्रदेश महासचिव केजी गुप्ता द्वारा लिखित परिपत्र निर्गत कर डॉ0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” को जनपद सोनभद्र के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष उद्घोषित किया गया। इनकी कर्मनिष्ठा को अभिहित करते प्राधिकार पत्र में सांगठनिक सुदृढ़ता का गुरुतर दायित्व संवहन करने की जिम्मेदारी दी गई।

पूर्व में जिला संयोजक के पद पर कार्यरत रहे डॉक्टर परमेश्वर दयाल “पुष्कर” को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर जिले का पद प्रभार सौंपा सोपा गया। अनवरत चार दशक से अविराम लेखनी के संवाहक डॉ0 परमेश्वर दयाल “पुष्कर” को जनपद सोनभद्र का अध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपद इकाई एवं तहसील इकाई के अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित अन्य सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?