ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से 9 मई से 25 मई तक चलेगी कार्यशाला

सोनभद्र । राज्य ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ डा. अमरनाथ देव पाण्डेय द्वारा किया गया। कला शिक्षिका एवं कार्यक्रम संयोजिका प्रतिमा शर्मा द्वारा यह कार्यशाला 9 मई से 25 मई तक बोधिसत्व कोचिंग संस्थान में चलाई जाएगी।यह कला शिविर कला के क्षेत्र में कौशल विकास और प्रोत्साहन हेतु राज्य ललित कला अकादमी,लखनऊ उ.प्र. द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमे बच्चे विभिन्न विषयों में अपनी अभिरुचि को निखारेंगे।

यह कला शिविर राज्य ललित कला अकादमी द्वारा सोनभद्र में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसमे 10 वर्ष से ऊपर के बच्चे प्रतिभाग कर सकते है। इस कार्यशाला में ड्राइंग, स्केचिंग, वॉटरकलर पेंटिंग, फैब्रिक कलर, मेहंदी डिजाइन, ऑयल पेंटिंग इत्यादि विषयों में बच्चे अपनी अभिरुचि को संवार सकेंगे। कला शिविर में बनाई गई कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और प्रशस्ति पत्र सभी प्रतिभागियों को राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ द्वारा दिए जायेंगे।


आज इस कला शिविर के उद्घाटन में राजकीय बालिका विद्यालय की प्राचार्या वंदना सिंह, कार्यक्रम संयोजिका प्रतिमा शर्मा, आनंद त्रिपाठी , कला शिक्षिका निष्ठा , सह संयोजिका बबिता कुमारी , आलोक मिश्रा, श्याम लाल केशरी,अजय कु .विश्वकर्मा और कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले बच्चे भी शामिल हुए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?