सीएम योगी आदित्य नाथ बोले- सपा व कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहती हैं।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर प्रदेश (फर्रुखाबाद) । सीएम योगी आदित्य नाथ बोले- सपा व कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहती हैं। और यह भारत की धरती है, जिहाद की नहीं, राम और कृष्ण की धरती है ।

थाना व कस्बा कमालगंज के रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा, कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करने की साजिश कर रहे है। उसी इस्लामीकरण के तहत वोट जिहाद की बात कही जा रही है। वोट में जिहाद नही होता है। दुनिया के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमें वोट करना होता है।

वोट जिहाद की बात करके इंडिया गठबन्धन के नेता लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। यह बात आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह शनिवार को कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय गरीबों को कोई योजना का लाभ नहीं मिल पाता था।

आज का भारत नया भारत है। आतंकवाद और नक्सलियों का खात्मा हुआ है। कहीं विस्फोट होता था तो कांग्रेस की सरकार कहती थी सीमा पार का हाथ है। आज कही गुब्बारा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है मेरा हाथ नहीं है। मैं 2020 में आया था। गंगा पुल बनवाया। अब फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। हर घर नल योजना के साथ 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है।

विपक्षी नेता जिहाद की बात कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बना है जिनका नहीं बना है तो जनधन खाते में इलाज के लिए पैसा मोदी सरकार भेजती है। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कांग्रेस व सपा नहीं करा सकते थे। मोदी जी के मार्गदर्शन में राममंदिर निर्माण हुआ। नए भारत में किसान व गरीब महिलाओं का सम्मान है। सपा कांग्रेस की सरकार थी तब पिछड़ों का आरक्षण कम करने का प्रयास किया गया था।

सीएम योगी ने कहा कि दिव्यांग जनों के हक पर डकैती डालने वाले अब वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। भारत की धरती राम और कृष्ण की धरती है। जिहाद की धरती नही है। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया है। अपराधी ओर माफियो का राम नाम सत्य भी हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वह बाबा महाकाल की धरती उज्जैन से होकर आए हैं। हर जगह भगवा लहरा रहा है।
उन्होंने सपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग के आरक्षण पर डकैती डालने का प्रयास किया गया था। जस्टिस रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी के माध्यम आरक्षण पर डकैती डाल कर धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की साजिश हुई थी। बाबा साहब कभी धार्मिक आरक्षण के पक्ष धर नही रहे।

लोकतंत्र की मजबूती, विकास व सुरक्षा के लिए ऐसी सरकार को चुनना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का मतलब सब आत्मनिर्भर होंगे। आत्मनिर्भर होने का मतलब विकसित भारत या विकसित भारत की संकल्पना है। और विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है । इस लिए चौथे चरण में मतदान करके मुकेश राजपूत को जिताना है ।

इस मौके पर लोक सभा उम्मीदवार मुकेश राजपूत तथा सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?