कुंभ नहाने जा रहे 7 लोग हादसे का शिकार, सेवन सीटर गाड़ी पलटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जवारी ढांड में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, सभी यात्री घायल

म्योरपुर सोनभद्र । सिरसोती से कुंभ स्नान के लिए निकले सात लोगों की सेवन सीटर गाड़ी जवारी ढांड में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए। घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के ज्वारीटाढ घटना।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी और सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?