अमित मिश्रा
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि सोनभद्र नगर के अल्पना दास 65 वर्ष जो पिछले दस वर्षों से घुटने के दर्द से चलने में असमर्थता दिख रही थी। परिजन मरीज की गंभीर बीमारी को देखते हुए मरीज के परिजन वाराणसी एवं लखनऊ राम मनोहर लोहिया, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों को दिखाया गया परंतु लाभ न मिल पाने की दशा में बीमारी से हार कर मरीज व मरीज के परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी। किसी ने मरीज को राय दिया गया कि आप एक बार निजी हॉस्पिटल में जाकर अवश्य दिखाए तब मरीज ने दिखाया गया।
जिसके उपरांत चिकित्सकीय सलाह में घुटना प्रत्यारोपण के लिए बताया गया मरीज गंभीर बीमारी से लड़ते-लड़ते एक बार मरीज के हृदय में आशा की किरण जग गई तब अल्पना दास का सफल घुटना प्रत्यारोपण किया गया। मरीज एवं मरीज के साथियों द्वारा टीम एवं डॉक्टर अखिलेश पटेल को हृदय से आभार व्यक्त किया गया।







