अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने दो पशु तस्कर को एक पिकअप से 6 राशि गोवंश बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।
जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। आज सदर कोतवाली पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाजा के पास बैरियर की सहायता से पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 5325 से ले जा रहे 06 राशि गोवंश के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 3/5ए/8 गो-वध निवारण अधिनियम व 10/11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस ने उपेन्द्र कुमार पुत्र भुनेश्वर प्रसाद यादव निवासी टेढ़ा और इरफान अहमद पुत्र वसीर अली निवासी टेढ़ा थाना दुद्धी को गिरफ्तार किया।
इन तस्करो को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी लोढ़ी,उप निरीक्षक महेन्द्र यादव, हेडकांस्टेबल अवधेश प्रजापति ,कांस्टेबल कृष्णा यादव शामिल रहे।







