श्रावण मास में 54 लाख 20 हजार से श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवम गुप्ता

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के महीने में 54 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिस वजह से मन्दिर के खजाने में भी बढ़ोतरी हुई है। पूरे सावन महीने में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ को दिल खोलकर एक करोड़ 15 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है, यह चढ़ावा अभी और भी बढ़ सकता है  क्योंकि अभी सिर्फ हुंडी में आए चढ़ावे की गिनती की गई है।

विश्वभूषण मिश्र,कार्यपालक अधिकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने बताया कि ऑनलाइन और धातु के रूप में मिले चढ़ावे की गिनती अभी बाकी है। बताते चले कि पावन महीना समाप्त हो चुका है इस पूरे सावन महीने में 5 सोमवार पड़े हुए थे। जिसमे श्रद्धालुओं ने बाबा का न सिर्फ दर्शन पूजन किया बल्कि दिल खोल कर चढ़ाव भी चढ़ाया है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?