सर्पदंश से 5 वर्षीय बालिका की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- रात में चारपाई के सो रहे थे पिता पुत्री

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में सोमवार रात ज़हरीले जन्तु के काटने से बालिका मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भिजवाया दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय वर्षा गुप्ता पुत्री सरजू गुप्ता निवासी पोखरा की मौत ज़हरीले जन्तु के काटने से हो गई।सोमवार की रात पिता सरजू गुप्ता और पुत्री वर्षा गुप्ता एक ही चारपाई पर सो रहे थे।रात के लगभग 12.30 बजेअचानक वर्षा चीखने चिल्लाने लगी । पुत्री की चीख सुनकर पिता ने देखा कि कोई जहरीला जन्तु पुत्री काट कर जा रहा है।शोर गुल घर सभी लोग और आस पास के लोग जुट गए। अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि वर्षा गुप्ता ने दम तोड दिया।पुत्री की मौत से मां सुमित्रा का रो रो बुरा हाल हो गया है। सुचना बभनी पुलिस को किया गया।बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया।उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?