25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना में वांछित 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सदर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 310(2), 317(3) भारतीय न्याय संहिता में वांछित 25,000 रुपये के आरोपी अमन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी शंकरपूर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को रोडवेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

वही इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद रुपये 25,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

इस इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक रामगोपाल पटेल, अनुज गोड़, अक्षय कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

1386
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?