राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में 11 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

योगी संकट मोचन को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार द्वारा आयोजित 11दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर जो युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन द्वारा आयोजित किया गया। आज बहन प्रभा पाण्डेय का स्वागत महिला पतंजलि योग समिति सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी जी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रबिप्रकाश त्रिपाठी , महिला पतंजलि योग समिति की यशस्वी जिला प्रभारी बहन अनीता गुप्ता जी, तहसील प्रभारी प्रतिभा सोनी जी, भारत स्वाभिमान की जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे जी, नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी जी,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, नगर संरक्षक विनोद कुमार मिश्रा जी, सहयोग शिक्षक नागेंद्र नाथ चौबे जी, बहन अर्चना जी, ममता जी, अर्चना जी ,आकांक्षा जी व योगी संकट मोचन ,अखिलेश देव पांडेय, द्वारा किया गया, बहन प्रभा पांडेय जी व समस्त योग पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं को योग की महत्ता को समझाया गया तथा योगी संकट मोचन द्वारा सभी को नियमित योग करने की संकल्प दिलाई गई।


प्रमुख योग शिक्षिका प्रभा पांडेय द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया तथा कहा गया कि विद्यार्थी जीवन में योग का बहुत ही बड़ा महत्व है। प्रभा पाण्डेय ने गायत्री मंत्र के साथ योगाभ्यास की शुरुआत की तथा बच्चों को बीच-बीच में कपालभाति प्राणायाम ,अनुलोम विलोम प्राणायाम ,भस्त्रिका प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन तथा अंत में सिंह दहाड़, हास्यासन के साथ शांति पाठ करते हुए समापन किया।


पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी अनीता गुप्ता, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी तथा पतंजलि योग परिवार के समस्त पदाधिकारीयों ने योगी संकट मोचन को इस पुनीत कार्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आप संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं , पतंजलि योग परिवार आपके उत्तम स्वास्थ्य व दिन प्रतिदिन निरंतर आगे बढ़ते रहने की कामना करता है।  बहन प्रभा को 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


योग मैनेजमेंट देख रहे हैं विद्यालय के भीम सिंह व उपस्थित तमाम शिक्षकगण ने पतंजलि योग परिवार के प्रति आभार प्रकट किया तथा कहा कि आप लोगों ने निःस्वार्थ सेवा भाव से आकर विद्यालय परिवार को योग के प्रति जागरूक किया, यह निष्काम सेवा आप सभी की याद रखी जाएगी। पतंजलि योग समिति  कभी भी विद्यालय परिवार में आकर योग करा सकते हैं,विद्यालय परिवार वह पतंजलि योग परिवार द्वारा योगी संकट मोचन को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?