हरतालिका तीज पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा, सुनी हरतालिका तीज व्रत विरेन्द्र कुमार विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में हरतालिका तीज के पावन अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा […]

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा, सुनी हरतालिका तीज व्रत

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में हरतालिका तीज के पावन अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा हरतालिका तीज की व्रत कथा का श्रवण किया।
क्षेत्र के मां काली मंदिर, महावीर मंदिर, सलैयाडीह के शंकर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

भगवान शिव पार्वती की कथा सुनती व्रती महिलाए


मंदिरों में पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान जग ह-जगह पुरोहित आनंद दुबे, राजीव रंजन तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश तिवारी, नंदू तिवारी, गुड्डू तिवारी सहित क्षेत्र के अन्य पुरोहितों ने व्रती महिलाओं को पूजा-विधि कराई तथा हरतालिका तीज व्रत कथा का श्रवण कराया।
पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की। व्रती महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक व्रत कथा सुनकर अपने परिवार के मंगल एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। देर शाम तक विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?