मृत्यु प्रमाण पत्र के विवाद में एडीएम से वार्ता कर चेयरमैन ने कराया समाधान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संभव दिवस पर 24 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ निस्तारण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस ‘संभव’ का आयोजन सोमवार को नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज सहित जनपद के सभी 10 निकायों में किया गया।
रॉबर्ट्सगंज में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। जनपद भर के सभी निकायों में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बताया कि पिछले कई दिनों से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेजों को लेकर आमजन को विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एडीएम से वार्ता की।
वार्ड उरमौरा निवासी अधिवक्ता मुकेश कुमार अपने किसी जानने वाले का मृत्यु प्रमाण पत्र के दस्तावेज संबंधी विवाद को लेकर पहुंचे थे, जिसका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। चेयरमैन ने संबंधित विभाग को शासन द्वारा मान्य प्रपत्रों के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जनता से रूबरू होकर समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, राहुल चौहान, अजीत सिंह, संत कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?