नौगढ़ में बच्ची को सांप ने डसाः रात में नहीं मिला साधन, अगले दिन अस्पताल पहुंची; डॉक्टर बोले-जहरीला नहीं था सांप इसी लिए बच्ची की बची जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत मझगांवां गांव में सोमवार की रात सांप काटने की घटना से हड़कंप मच गया। गांव निवासी गुलाब की सात वर्षीय बेटी संजना को रात करीब 9:30 बजे घर के भीतर सांप ने पैर में डस लिया। घर के आसपास झाड़-झंखाड़ होने के कारण सांप अंदर घुस आया था।

सांप के डसते ही संजना जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पिता गुलाब मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सांप तेजी से भाग निकला। ग्रामीण साधन न होने के कारण रात में उसे अस्पताल नहीं ले जा सके और एंबुलेंस की सहायता भी नहीं ली।

अगले दिन सुबह परिजन बच्ची को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर सुनील ने जांच कर उसकी स्थिति स्थिर बताई और प्राथमिक उपचार के साथ दवा व इंजेक्शन दिया। डॉक्टर ने बताया कि डसने वाला सांप जहरीला नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

गांव के लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन सांप काटने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे दहशत का माहौल है।
डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि सांप काटने की किसी भी घटना को हल्के में न लें। देरी करने से जान का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता लें और मरीज को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराएं। समय पर इलाज ही जीवन बचा सकता है।

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि सांप काटने की किसी भी घटना को हल्के में न लें। देरी करने से जान का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता लें और मरीज को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर इलाज कराएं। समय पर इलाज ही जीवन बचा सकता है।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?