नेहरू जयंती पर संगोष्ठी, राम राज सिंह गौड़ के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

IMG 20261114 WA0018
IMG 20261114 WA0018

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सोनभद्र। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र कार्यालय पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया। वक्ताओं ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
साथ ही राम राज सिंह गौड़ को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र का पुनः जिला अध्यक्ष एवं हाजी फरीद अहमद को शहर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने राम राज सिंह गौड़ को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और कहा कि सभी कार्यकर्ता और ऊर्जा और उत्साह से संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लड़ेंगे एवं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ ने की एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता कन्हैया पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष नूरुद्दीन खान, पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह, वंशीधर पांडे, प्रदीप कुमार चौबे, रविन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र देव पांडे, शीतला सिंह, प्रदीप चौहान, संजय कुमार त्रिपाठी, सूरज वर्मा, श्री कांत मिश्र जिला चेयरमैन आरटीआई, अंशू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?