एच कुमार
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जनपद दौरे के दौरान किसानों, पश्चिम बंगाल चुनाव और विपक्षी नेताओं पर महत्वपूर्ण बयान दिया।
खाद (फर्टिलाइजर) की उपलब्धता और किसानों को भरोसा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि देश में फर्टिलाइजर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि आज सुबह ही एक रिव्यू मीटिंग की गई है ताकि किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्वीकार किया कि चुनौतियां (संकट) हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।
पश्चिम बंगाल चुनाव और ममता बनर्जी पर निशाना
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सभी पदों से जाने वाली हैं और चुनाव के बाद उनका मुख्यमंत्री पद भी चला जाएगा। उन्होंने बंगाल सरकार पर केंद्रीय कृषि योजनाओं को रोकने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी पर कटाक्ष
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “जहां-जहां पांव पड़े राहुल गांधी के, वहां-वहां बंटाधार।”
उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी की कार्यशैली और बयानबाजी अक्सर भाजपा का काम आसान कर देती है। शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी नेताओं (राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे) के बयानों को राजनीतिक अवसरवाद का उदाहरण बताया।






