युवा राष्ट्रीय लोक दल ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोक दल युवा प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेद ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में कैंप कार्यालय रावटसगंज पर मनाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरणा लेने का मार्गदर्शन दिया।
विवेक चतुर्वेद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान दें।
इस मौके पर सचिन गुप्ता, सूरज चौबे, चंदन सोनी, दीपक केसरी, चंदन, रिंकू प्रजापति, विजय सोनी, सोनू उपाध्याय, वीरेन मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक चतुर्वेद ने किया।
गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?