बैंक सुरक्षाकर्मी की बंदूक से सन्दिग्ध परिस्थितियों में चली गोली,युवक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

युवक के हाथ में लगी गोली, आरोपी सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने लिया हिरासत में ,सम्बंधित मामले में मुकदमा दर्ज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अनपरा थाना क्षेत्र के औडी मोड़ स्थित एक बैंक के सुरक्षाकर्मी ने एक युवक पर गोली चला दी।गोली युवक के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

अनपरा थाना क्षेत्र में एक बैंक के सुरक्षाकर्मी सुखन्न पुत्र लक्ष्मण द्वारा फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान सुरक्षाकर्मी ने युवक बसंत लाल पुत्र रामकिशन पर गोली चला दी।गोली युवक के हाथ में लगने से वह घायल हो गया।फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।वहीं पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

1392
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?