अमित मिश्रा
शाहगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र मे बीती रात्रि को घर से कुछ बगीचे के एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षी युवक का लटकता हुआ मिला सो क्षेत्र में मची सनसनी।
शाहगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण के माध्यम से सोमवार देर रात्रि सूचना मिली कि राजेश कुमार सिंह उर्फ नेपाली पुत्र स्वर्गीय रामनारायण सिंह उम्र लगभग 35 वर्षीय निवासी ग्राम दुगोलिया टोला हटिया जो सोमवार की
सुबह करीब 9:00 बजे अपने घर से खेत में पानी चलाने गए थे, शाम को कुछ लोगों द्वारा सूचना हमें प्राप्त हुई गांव के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं, शव मौके पर पेड़ से लटका हुआ मिला पुलिस ने डेड बॉडी उतरवाकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और अग्रिम कार्रवाई में जुटी।







