कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार, किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के तत्वाधान एवं रामराज सिंह गोंड जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बीते 11 जनवरी को वाराणसी जनपद में SIR, वोट चोरी एवं केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस/एनएसयूआई के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।
दुर्भाग्यवश, इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी सहित कांग्रेस/एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना के सर्वथा विपरीत है।ऐसा कृत सरकार के इशारे पर किया जा रहा है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है ।प्रदेश सचिव ई0 जितेंद्र पासवान ने कहा कार्यकर्ताओं को लॉकअप में बंद करना तथा पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के घरों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों को भयभीत व परेशान करना इसके साथ अत्यंत निंदनीय तथ्य यह भी है कि सोनभद्र जनपद में कांग्रेस के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण विरोध से रोकने के उद्देश्य से उनके आवासों पर ही पुलिस बल तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जो विपक्ष की आवाज को दबाने का खुला प्रयास है और लोकतांत्रिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि यह घटनाक्रम स्पष्ट करता है कि वर्तमान सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने हेतु पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
जिलाउपाध्यक्ष मनरेगा बचाओ क्वाडिनेटर बृजेश तिवारी ने कहा कि वाराणसी एवं सोनभद्र की घटनाओं की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए nsui के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा हाउस अरेस्ट एवं दमनात्मक कार्रवाई के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए पूर्व पीसीसी सदस्य वरिष्ठ नेता
राजेश द्विवेदी ने कहा कि लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलनों पर हो रहे दमन को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
इस अवसर पर निम्नलिखित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे शरद पनिका,रामेश्वर यादव, कन्हैया पांडे, नूरुद्दीन भाई, आशुतोष दुबे, बाबूलाल पनिका, तमेश्वर तिवारी, राहुल जैन, श्रीकांत मिश्रा, गौतम आनन्द,पंकज मिश्रा, लल्लू राम पांडे, आशीष कुमार सिंह, स्वतंत्र साहनी, अजीत शुक्ला, बबूंदर गोंड, संतलाल गोंड, शिवा, रवि, निगम, सचिन, परमानंद, मौजद रहें।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?