दुसान कम्पनी नही कर रही ठेकेदारो का भुगतान, मजदूरी को लेकर श्रमिको ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शनिवार को दुसान कम्पनी के अधिकारियो , उत्पादन निगम के अधिकारियो और ठेकेदारो स होगी वार्ता

तहसील पर मजदूरी न मिलने से  मजदूरो का हडताल दूसरे दिन जारी, ओबरा सी का इलेक्टिकल कार्य ठप

मामला पहुचा उप जिलाधिकारी दरबार, मजदूरो ने सौपा ज्ञापन


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा सी 1320 मेगावाट का निमार्ण कर रही दुसान इंडिया पावर लिमिटेड द्वारा ठेकेदारो का भुगतान नही किया जा रहा है जिससे मजदूरो का लगभग तीन माह से मजदूरी बकाया है ,जिसको लेकर आज दूसरे दिन मजदूरों ने तहसील पर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वही मजदूरो के हडताल पर चले जाने से इलेक्टिकल विभाग का लगभग कार्य ठप हो गया। जिससे मजदूरो व ठेकेदारे के बीच गतिरोध बढता जा रहा है।

बताते चले कि दुसान इण्डिया पावर लिमिटेड अपने ठेकेदारो को लगभग छह माह से भुगतान नही दे रहा है जिससे दुसान के ठेकेदार मजदूरो को मजदूरी नही दे पा रहे है।

दुसान कम्पनी द्वारा ठेकेदारो के जनवरी से बिलो का भुगतान नही मिल पा रहा है। वही ठेकेदारो का कहना है कि दुसान के अधिकारियो से जब भी भुगतान की बात की जाती है तो वह कुछ भी कहने से कतराते है। यहा तक कि कब भुगतान किया जायेगा वह भी नही बताते है। जिससे ठेकेदारों व मजदूरों में गतिरोध बढ़ता जा रहा है। तीन माह से भुगतान नहीं मिलने से इलेक्टिकल विभाग के नाराज सैकड़ों मजदूर हडताल दुसरे दिन भी रहे। जिससे इलेक्टिक विभाग का कार्य ठप हो गया।

इस प्रदर्शन से लोगों का कहना है कि ओबरा सी पहले से ही काफी पीछे चल रही है, इसके बावजूद आयेदिन हो रही हडताल परियोजना को और भी पीछे ढकेलती जा रही है। दुसान द्वारा यदि ठेकेदारों का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो जल्द ही मजदूर ब्यापक हड़ताल पर चले जाएंगे।

गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व भी ठेकेदारों के बकाये भुगतान के वजह से मजदूर हडताल पर चले गए थे, लगभग तीन महीने चले हडताल से परियोजना का कार्य काफी पिछड गया था। वही मजदूरो अली हुसैन, संजीव यादव, देवेंद्र कुमार, प्रमोद केशरी, मोहित केशरी, फ्रिज अहमद, किशोर कुमार, राज कुमार, शिव प्रसाद आदि ने बताया कि कार्यदाई संस्था तीन माह से मजदूरों की मजदूरी नही दे रहा है। जिससे मजदूर भुखमरी के शिकार होकर अपने बच्चो की फीस, ड्रेस, कापी किताब नहीं खरीद पा रहे है। जिससे बच्चे स्कूल जाने से वंचित हो गए है। वहीं परिवार का भरण पोषण भी नहीं हो पा रहा है।इसके अलाव खेती का मौसम होने के कारण माता पिता को खेती करने के लिए पैसे भी नहीं भेज पा रहे है।

मजदूरों ने बताया कि बार बार मजदूरी की मांग करने के बावजूद जिम्मेदार ठीक से बात नहीं करते बल्कि प्रताड़ित करते रहते है।मजदूरों ने कहा कि अगर कंपनी के पास पैसा नहीं है तो सभी मजदूरों का फाइनल भुगतान कर दे।अन्यथा की स्थिति में मजदूर भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होगे।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द मजदूरी दिलाने की मांग मजदूरों ने किया है। दुसान कम्पनी, उत्पादन निगम के अधिकारियो व ठेकेदारो संग शनिवार को बैठक की जायेगी और जल्द से जल्द मजदूरो का भुगतान दिलाया जायेगा।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?