मनीष चौधरी
पुलिस की माइक्रो बीट सिस्टम की तत्परता से एक विक्षिप्त नाबालिग बालक पहुंचा परिजनों के पास
सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। शुक्रवार शाम जिले के थाना माड़ा से कुछ दूरी पर ही एक नाबालिग विक्षिप्त लड़का घूमते मिला, जिसे स्थानीय पत्रकार द्वारा सूचना देने पर थाना माड़ा पुलिस द्वारा उक्त बालक से पूछताछ की गई परंतु विक्षिप्त होने से कारण बालक कुछ बता पाने में असमर्थ था। माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मीडिया एवं थाने में बनाए गए साइबर सुरक्षा के ग्रुपों के माध्यम से तथा माइक्रो बीट में लगे अधिकारी कर्मचारियों को त्वरित पता साजी के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात माइक्रोबीट में लगे प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र अहिरवार द्वारा अपने मुखबिरों व ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से बीट क्षेत्र में पता लगाया गया जो फोटो के आधार पर उक्त विक्षिप्त बालक की पहचान कृष्णा चौबे पिता रामकेत चौबे उम्र 12 वर्ष निवासी सिंगाही थाना माड़ा के रूप में हुई। पुलिस की तत्परता से लापता बालक के परिजन तत्काल थाना माड़ा आकर कृष्णा को ले गए। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की भूरि भूरि सराहना की। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाया जा रहा यह माइक्रो बीट सिस्टम समाज के लिए हितकारी सिद्ध हो रहा है।
सिंगरौली (सोनभद्र)। शुक्रवार शाम जिले के थाना माड़ा से कुछ दूरी पर ही एक नाबालिग विक्षिप्त लड़का घूमते मिला, जिसे स्थानीय पत्रकार द्वारा सूचना देने पर थाना माड़ा पुलिस द्वारा उक्त बालक से पूछताछ की गई परंतु विक्षिप्त होने से कारण बालक कुछ बता पाने में असमर्थ था। माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मीडिया एवं थाने में बनाए गए साइबर सुरक्षा के ग्रुपों के माध्यम से तथा माइक्रो बीट में लगे अधिकारी कर्मचारियों को त्वरित पता साजी के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात माइक्रोबीट में लगे प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र अहिरवार द्वारा अपने मुखबिरों व ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से बीट क्षेत्र में पता लगाया गया जो फोटो के आधार पर उक्त विक्षिप्त बालक की पहचान कृष्णा चौबे पिता रामकेत चौबे उम्र 12 वर्ष निवासी सिंगाही थाना माड़ा के रूप में हुई। पुलिस की तत्परता से लापता बालक के परिजन तत्काल थाना माड़ा आकर कृष्णा को ले गए। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की भूरि भूरि सराहना की। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाया जा रहा यह माइक्रो बीट सिस्टम समाज के लिए हितकारी सिद्ध हो रहा है।







