फासिल्स पार्क की पहाड़ी और महुअरिया जंगल मे लगी आग,खतरे में वन्य जीव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रेकिंग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। कैमूर वन्य जीव विहार(सेंचुरी एरिया) में भीषण आग, वन्यजीवों पर खतरा

सेंचुरी क्षेत्र में भयानक आग लगने से वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है।

वन्य जीव प्रभाग और फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

फासिल्स पार्क की पहाड़ी और ब्लैक बक हिरण के महुअरिया रेंज लगी आग

आग की लपटों से कई कीमती पेड़ जलकर राख हो गए, जिससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को गंभीर क्षति पहुंची है।

आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक जंगल का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

वन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं और स्थानीय लोगों से जंगल की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?