Search
Close this search box.

जागो अब मतदाता जागो बूथ पर जाकर करना मतदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शत-प्रतिशत मतदान कीजिए कहता हिंदुस्तान

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में बार एसोसिएशन सभागार में मतदाता जागरूकता काव्य गोष्ठी व अभिनंदन समारोह का आयोजन शुक्रवार वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तीरथराज तथा गरिमा मय पदार्पण बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्ष पूनम सिंह एड विनोद चौब एड सुरेन्द्र पाण्डेय रहे।
वाणी वंदना करते हुए दिवाकर मेघ ने मां शारदे ज्ञान दे सुनाया।
वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश पंथी ने चुनाव व मतदान पर सशक्त रचना सुनाकर मतदान जागरूकता के लिए संदेश दिया।

ओज श्रृंगार की सशक्त कवयित्री कौशल्या चौहान जिनका अभिनंदन किया गया। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी द्वारा साथ ही देश का लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था भारतीय प्रतापगढ़ राष्ट्रीय कवि डॉ रणजीत सिंह द्वारा सुभद्रा कुमारी चौहान अलंकरण से विभूषित किया गया और लेखनी पुस्तिका अंगवस्त्र नगद धनराशि प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सारस्वत अभिनंदन किया गया। उनकी रचना शत प्रतिशत मतदान कीजिए कहता हिंदुस्तान है सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धर्मेश चौहान ने जागो अब मतदाता जागो बूथ पर जाकर करना मतदान सराही गई।
दिलीप सिंह दीपक ने मत अपने को दान करो महा दान मतदान करो सुनाया और सराहे गए।

दयानंद दयालू ने घरवा से निकला भैया वोट देवै जरूर जैहा सुनाकर वाहवाही बटोरी। राकेश शरण मिस्र नोटरी अधिवक्ता ने मतदान जागरूकता पर की रचना पढ़ कर जागरण किया और करतल ध्वनियों से स्वागत किया गया।मदन चौबे एड प्रभात सिंह चंदेल ने भी अपने काव्य पाठ के माध्यम से गंभीर रचना पढ़कर माहौल दिये।

प्रद्युम्न तिवारी एड शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र आयोजक की रचना अनमोल शक्ति संविधान दिया है
अधिकार नागरिक मतदान दिया है सुनाकर जागरण किये आयोजन की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र ने जहां गजल,, हमें रोटियां ही दीजिए बहुत भूख लगी है दें रहे हैं गीता कुरान किसलिए सुनाकर सवाल किया वहीं मतदान जागरूकता अभियान पर वक्तव्य देकर इसे अनिवार्य बताया।मेघ की चुनाव अभियान जागरण व मतदान जागरूकता पर रचना प्रभावी रही। आभार आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर आत्म प्रकाश तिवारी एड देवानंद पांडेय संजीव पांडेय विजय राम पांडेय जयशंकर त्रिपाठी नंदलाल ऋषभ ठाकुर सिंह फारुख अली हाशमी आदि रहे। आयोजन देर शाम तक चलता रहा।

Leave a Comment

News Express Bharat
64
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

News Express Bharat