असनहर से राजासरयी सीमा तक कच्ची सड़क होने से ग्रामीणों को परेशानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के असनहर गांव में कच्ची सड़क से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की । आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

थाना क्षेत्र के असनहर गांव निवासी रमेश कुशवाहा के घर से राजासरयी सीमा तक करीब तीन किलोमीटर सड़क कच्ची एंव मिट्टी युक्त है जिस पर बरसात में लोगों का चलना दुश्वार हो रहा है बच्चे स्कूल जाने में कीचड़ में गिर जा रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीण विष्णुलाल,पतिराज,रमेश सियार, अंजनी, नन्दलाल,रामरक्षा, असर्फी,बेदान्ती,राम आसरे,विजयमल,भगत सिंह, रामदास, संजय कुमार, अजय कुमार ने प्रदर्शन किया विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।इस बावत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के पोर्टल पर शिकायत भी किया है लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हुआ । ग्रामीणों ने बताया की बरसात में सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है।तीन किलोमीटर सड़क पक्की हो जाती तो लोगों को सहुलियत मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?