सी एस पाण्डेय
O- सोमवार को भी नहीं वितरित हुआ खाद
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के बभनी व खोतोमहुआ लैमपस पर ग्रामीणों की भारी भीड़ के सामने विभाग के लोगों के हाथ पैर फूलने लगा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खाद वितरित नहीं हो सका।जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अधिकारियों ने मंगलवार को खाद वितरित नहीं कराया तो आन्दोलन को बाध्य होंगे।
विकास खण्ड बभनी के बभनी लैम्पस पर सोमवार को सैकड़ो किसानों का जमावड़ा हो गया।भीड़ देख कर वितरकों के हाथ पैर फूलने लगे ।सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा भी भीड़ नसंयमित नहीं हो पाई और खाद वितरित नहीं हो सका । आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह सात बजे से लैम्पस पर डटे रहे । किसानों की मानें तो विभाग की लापरवाही के कारण खेत में किसानों की फसल खराब हो रही है। किसान अब भी डटे रहे।रामनरेश,मुन्सी , राजकुमार, रामसुंदर,मोती,भोला , राजकुमार, रामधनी, रामनाथ ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।इस बात सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सन्तेष राय ने कहा कि ग्रामीण लाइन नहीं लगा रहे हैं भीड़ के कारण खाद वितरित नहीं हो पा रहा है।







