जल जीवन से नही मिल रहा पेयजल, ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

दो महीने से नही टपकी एक बूंद पानी, ग्राम प्रधान विदेश निषाद के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में नल से जल पहुंचाने की सरकार की योजना जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण गुरुवार को कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत पिंडारी रानीडीह में देखने को मिला, जहां ग्राम प्रधान विदेश कुमार निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने जल संकट के खिलाफ जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों से एक बूंद पानी नहीं मिला है, और जब कभी सप्लाई होती भी थी तो महज आधे घंटे के लिए, वह भी अत्यंत कम दबाव से। गर्मी के इस भीषण मौसम में पानी की यह किल्लत ग्रामीणों के लिए संकट का कारण बन चुकी है।

धरना स्थल पर मौजूद नागेंद्र,रंजीत, अखलेश, अनिल,टाटा यादव,रामपुनि चेरो लोगों ने जल जीवन मिशन को कागजों पर सफल और जमीन पर विफल योजना बताया।

ग्राम प्रधान विदेश कुमार निषाद ने कहा कि “जल जीवन मिशन के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा है। यह सीधे तौर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे अन्यथा हम ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

धरने में महिलाओं और बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिन्होंने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए योजना की असफलता पर रोष जताया।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा शीघ्र पानी की आपूर्ति बहाल की जाए।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?