श्रीमद भागवत सप्ताह यज्ञ की कलश यात्रा में जय श्री राम के नारे से गुंजायमान हुआ गांव सांगोबांध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सांगोबांध सोनभद्र। बभनी ब्लाक क्षेत्र के बैना गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे मुख्य पंडित ओम प्रकाश नारायण उपाध्याय द्वारा मंत्रौउच्चारण के तथा बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दो तीन किलोमीटर बैना पागन नदी के तट पर कलश भर कर वापस यज्ञ मंडप आये। इस अवसर पर जय श्री राम के नारे से गांव सांगोबांध गुंजायमान हो गया। आयोजक तथा मुख्य यजमान राधेश्याम ने बताया कि सोमवार से चलकर दो मार्च को पूर्णाहुति तथा भंडारा होगी। यज्ञ शाला परिसर में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक श्रीमद भगवत गीता प्रवचन होगा। कलश यात्रा में शामिल मुख्य यजमान राधेश्याम सहित हरिशंकर, जगदीश प्रसाद, जमुना प्रसाद, रामनारायण, राजेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और भक्ति गीतों पर नृत्य किया। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कलश यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Comment

1363
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?