केन्द्रीय राज्यमंत्री ने जन संवाद में सुनी जनता की समस्या, निस्तारण के लिये अधिकारियों को दिया निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रासायनिक उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को जनसंवाद के दौरान लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया।

सरदार पटेल चौराहा स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग व अधिकारी को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?