O 12 मीटर चौड़ा फुट‑ओवर‑ब्रिज,यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े अन्य विकास कार्यों का किया निरिक्षण
सोनभद्र। – उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को चुनार‑चोपन रेल खंड में चल रही लगभग ₹1,423.96 करोड़ की दोहरीकरण (डबलिंग) परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया। उनका मुख्य उद्देश्य कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय‑सीमा की समीक्षा करना था।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ट्रैक निर्माण, अर्थकार्य, पुलों व अन्य संरचनात्मक कार्यों की स्थिति देखी और परियोजना से जुड़े अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने पर इस खंड की लाइन क्षमता उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगी, जिससे माल व यात्रियों के परिचालन में सुगमता आएगी।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित सोनभद्र स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान नवनिर्मित स्टेशन भवन, 12 मीटर चौड़ा फुट‑ओवर‑ब्रिज तथा यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े अन्य विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। महाप्रबंधक ने पसई कला स्टेशन तथा चुनार स्टेशन पर चल रहे कार्यों को भी देखा। चुनार स्टेशन पर प्रस्तावित नए फुट‑ओवर‑ब्रिज की लोकेशन व लेआउट पर विस्तृत चर्चा हुई और यार्ड लेआउट में आवश्यक संशोधन के निर्देश दिए गए, जिससे डीएफसी से आने वाली गाड़ियों को सीधे चोपन की ओर चलाया जा सके और ट्रेनों की गति में सुधार हो।निरीक्षण में प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शरद चंद्रायन, प्रमुख मुख्य इंजीनियर जे. के. चौरसिया, मुख्य इंजीनियर (निर्माण) एस. के. गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी अमित कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे ने दिया।







