खेलते समय कुएं में गिरा दो वर्षीय बालक,हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोरुखाड़ के घसिया बस्ती में आज गामा सिंह पुत्र देव चरन सिंह का 2 वर्षीय पुत्र अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास में बने एक कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसने काफी मात्रा में कुएं का पानी भी पी लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे दुद्धी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गांव में खुले कुओं को ढकने और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई और त्रासदी न हो।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?