ट्रक से बरामद हुआ ढाई कुंतल गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस एसओजी,सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक ट्रक से कुल 2 क्विन्टल 50 किग्रा गांजा व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत रुपये 75 लाख रुपये बरामद किया गया।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एसओजी , सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला चढाई के अन्दर जंगल में पुलिस चेकिंग से बचने के उद्देश्य से छुप कर खडे़ एक ट्रक अशोक लीलैंड संख्या PB 06 BE 8257 से उड़ीसा प्रान्त से 15 बोरियों में गांजा लोड़ करके लुधियाना ले जा रहे कुल 2 क्विन्टल 50 किग्रा अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत रुपया 50 लाख के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वही शेष लिप्त दो लोगों की तलाश की जा रही है। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर धारा 8/20/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वही पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि ट्रक में स्क्रैप (लोहे का कबाड़) लदा हुआ है, जिसके बीच में बोरियों में गांजा छिपाकर रखे हैं जिसे हम लोग कटक उड़ीसा से लाद कर गांजा मालिक करन निवासी लुधियाना पंजाब के पास ले जा रहे है । खलासी ने बताया कि एक व्यक्ति करन पुत्र अज्ञात निवासी लुधियाना पंजाब ने हम लोगों को बताया कि मैं स्क्रैप (लोहे का कबाड़) खरीदने-बेचने का कार्य करता हूं अगर तुम दोनों लोग मेरा माल लाद कर लुधियाना पहुंचाने पर मुझे 30 हजार व ड्राइवर को डेढ़ लाख रुपये दूंगा । इस लालच में आकर हम लोगों ने उड़िसा में स्क्रैप लोड़ करने के बाद मुझे और ड्राइवर प्रकट सिंह को उड़िसा में स्थित एक जगह बोध ले गया जहां पर हम लोगों को गाड़ी से उतार कर स्क्रैप के बीच गड्ढा बनाकर बोरियों में गांजा भरकर लोड़ करवाकर लुधियाना पहुंचाने के लिये बताया।

गिरफ्तार आरोपी:- प्रकट सिंह उर्फ परगट सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी हरसिया दयालगढ बटाला, गुरदासपुर, पंजाब उम्र 37 वर्ष और अजय कुमार पुत्र रामचन्द्र मुखिया ग्राम हसनपुर, समस्तीपुर को बिहार गिरफ्तार किया गया।

वांछित आरोपी:- वाहन स्वामी सुखचैन पुत्र जगवीर निवासी दुनिया सुध बटाला, गुरदासपुर, और करन पुत्र अज्ञात निवासी लुधियाना पंजाब को पुलिस गिरफ्तार करने के प्रयास में है।

पुलिस ने बरामद  02 क्विन्टल 50 किग्रा गांजा की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये व ट्रक संख्या PB 06 BE 8257 की अनुमानित कीमत 25 लाख रूपये बताया है।

इन गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन, निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी एसओजी, निरीक्षक नागेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी निरीक्षक अपराध इरफान अली,उप निरीक्षक आशीष पटेल, चौकी प्रभारी डाला,सतीश पटेल, संजय चौहान, रितेश पटेल,प्रेम कुमार चौरसिया, अजीत यादव, एसओजी टीम, अजय कुमार, हरि सिंह यादव,  मनोज कुमार,राहुल यादव, मुकेश कुमार, सत्य प्रकाश शामिल रहे।

Leave a Comment

1432
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?