नवीन कुमार
कोन(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। वीर स्वतंत्रता सेनानी निलाम्बर-पीताम्बर के शहादत दिवस पर शनिवार को ग्राम पंचायत बागेसोती के टोला समईलवा जनजाति बस्ती में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निलाम्बर-पीताम्बर ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो, विजय शंकर सिंह खरवार, विजय सिंह खरवार, नंदकुमार खरवार, मुन्ना खरवार, जगन्नाथ शर्मा, संजय चेरो, सुरेश चेरो, उदय भुईया, महीपत गौड़, अमरनाथ गौड़, अनुपम चंद्रवंशी, सूर्य प्रकाश पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी ने किया।






